ISRO Recruitment 2026: 10th-ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए कई पदों पर भर्ती, मिलेगी 1.42 लाख तक सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

​ISRO Recruitment 2026: इसरो में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं, ITI और डिप्लोमा वालों लिए कई पदों पर भर्ती, 1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी
ISRO Recruitment 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। ​इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC), महेंद्रगिरि ने टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’, कुक ‘ए’ और फायरमैन ‘ए’ के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iprc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ISRO Recruitment 2026

संगठन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

भर्ती: यूनिट ISRO प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC)

​कुल पद: 22

पदों का विवरण

  • ​टेक्निकल असिस्टेंट : 05 पद (मेकेनिकल – 3, ऑटोमोबाइल – 1, इलेक्ट्रॉनिक्स – 1)
  • ​टेक्नीशियन ‘बी’ : 13 पद (फिटर – 4, मशीनिस्ट – 3, वेल्डर – 2, टर्नर – 2, इलेक्ट्रीशियन – 1, आर एंड एसी – 1)
  • ​फायरमैन ‘ए’ : 03 पद
  • ​कुक ‘ए’ : 01 पद

शैक्षणिक योग्यता

  • ​टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित ट्रेड/ब्रांच में प्रथम श्रेणी इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
  • ​टेक्नीशियन ‘बी’: 10वीं (SSLC) पास + संबंधित ट्रेड में ITI/NTC/NAC सर्टिफ़िकेट।
  • ​फायरमैन ‘ए’: 10वीं पास और निर्धारित शारीरिक मानक (Physical Fitness Standard)।
  • ​कुक ‘ए’: 10वीं पास और किसी प्रतिष्ठित संस्थान/होटल में 5 साल का अनुभव।​

आयु सीमा : टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन ‘बी’ और कुक ‘ए के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। ​फायरमैन ‘ए’ के लिए 18 से 25 वर्ष रखी गई है। 05 अक्टूबर 2026 के अनुसार आयु की गणना की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी गई है।

वेतनमान: पद के आधार पर पे लेवल 2, लेवल 3 और लेवल 7 लागू हैं। वेतनमान पद के अनुसार लगभग 19,900 से 1,42,400 रुपये तक है।

  • ​टेक्निकल असिस्टेंट: लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
  • ​टेक्नीशियन ‘बी’: लेवल-3 (₹21,700 – ₹69,100)
  • ​कुक ‘ए’ & फायरमैन ‘ए’: लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200)​

आवेदन शुल्क

  • टेक्निकल असिस्टेंट: ₹750 (परीक्षा में शामिल होने पर निर्धारित शर्तो के तहत रीफ़ंड/अंशांकन)।
  • ​अन्य सभी पद: ₹500

चयन प्रक्रिया: ​लिखित परीक्षा और पद के अनुसार स्किल टेस्ट / शारीरिक दक्षता परीक्षा ।​

  • टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन ‘B’ और कुक पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट।
  • फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन।

ISRO Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews