सरकारी नौकरी 2024: ITBP ने निकाली 819 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 100 रुपये है फीस, जानें डिटेल 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स ने कॉन्स्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है।
ITBP Recruitment

ITBP Recruitment 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस फोर्स (Indo Tibetan Border Police) ने कांस्टेबल (किचन सर्विस) पदों पर बंपर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर यानी आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडीडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 819 है। जिसमें से पुरुष उम्मीदवारों के लिए 697 और महिला उम्मीदवारों के लिए 122 पद खाली हैं। जनरल के लिए कुल 458, एससी के लिए 48, एसटी के लिए 70, ओबीसी के लिए 162 और ईडब्ल्यूएस के लिए 81 पद रिक्त हैं। अधिसूचना के मुताबिक वैकेंसी की संख्या में उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।

योग्यता और आयु सीमा (ITBP Vacancy Eligibility)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन या नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से एनएसक्यूएफ लेवल-1 कोर्स में फूड प्रोडक्शन या किचन होना जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews