ITBP ने निकाली 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक भरें फॉर्म, 400 रुपये फीस, पात्रता और वेतन जानें 

आईटीबीपी ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन लिंक 10 अगस्त से एक्टिव होगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
itbp recruitment 2026

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती (ITBP Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.itbpolice.nic.in/ पर जाकर फॉर्म फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 है।

आईटीबीपी ने वैकेंसी से संबंधित शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें वेतन, फीस और अन्य जानकारी उपलब्ध है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन जारी होगा। जिसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड इन-कमांडेंट) के लिए 5, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) के लिए 162 और मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडेंट) के लिए 115 पद खाली हैं।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवार, एक्स सर्विसमैन और एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। ध्यान रखें कि ऑफलाइन मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एमबीबीएस/पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री/ सुपर स्पेशलिस्ट की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शॉर्ट नोटिस में अधिकतम आयु सीमा की जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन, इंटरव्यू फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा। अतिरिक्त जानकारी अधिसूचना में उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कितना वेतन मिलेगा?

सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत 78,880 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमांडेंट) पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 11 के तहत 67,700 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये तक वेतन मिलेगा। मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमांडर) पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये तक वेतन मिलेगा।

 ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आईटीबीपी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद मेडिकल ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.  पात्रता और अन्य जानकारी को अच्छे से पढ़ें।
  4. इसके बाद ऑनलाइन अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  5. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  6. इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
  7. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  9. भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews