JKSSB ने 201 पदों की भर्ती के लिए जारी की नोटिफिकेशन, 15 दिसंबर से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

sarkari jobs

JKSSB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मैका है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की तरफ से समाज कल्याण विभाग में विभिन्न खाली पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रा शुरू होने पर इसी वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

JKSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से शुरू की जाएगी। वहीं इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

JKSSB ने समाज कल्याण विभाग के कुल 201 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।

आयु-पात्रता

JKSSB की तरफ से समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

परीक्षा

JKSSB में विभिन्न पदों के लिए परीक्षा के लिए बहुविक्लपीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि अंग्रेजी भाषा में रहेंगे। वहीं इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। जिसमें हर गलत प्रश्न पर प्राप्त अंकों में से ¼ अंक काट लिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

JKSSB की तरफ से आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews