Job Alert 2021: 10वीं पास के लिए इन पदों पर बंपर भर्ती, 70 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

Indian Postal Department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Government Jobs Alert) पाने का सुनहरा मौका है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने कांस्टेबल के पदों भर्ती निकाली है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF Recruitment 2021) ने स्पोर्ट्स (Sports) कोटे के तहत कांस्टेबल के 269 पदों पर नोटिफिकेश जारी किया है।आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP: 6 पंचायत सचिव निलंबित, 7 सरपंचों को हटाया, 3 इंजीनियरों का वेतन काटा, 3 को नोटिस

2021 के तहत 18 वर्ष से लेकर 23 वर्ष तक के उम्मीदवार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप सी के तहत आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2021 के आधार पर की जाएगी, जिसका मतलब है कि इस तारीख को उम्मीदवार की आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।इस भर्ती अभियान के माध्यम से बॉक्सिंग, जूड़ो, स्विमिंग, कबड्डी, हॉकी समते अलग-अलग स्पोर्ट्स टीमों में कुल 269 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन (Job 2021) कर सकते हैं।

कुल पद– 269

21 स्पोर्ट्स पदों पर होगी भर्ती

  • बॉक्सिंग
  • जूडी
  • तैराकी
  • हॉकी
  • वॉलीबॉल
  • कुश्ती
  • बास्केट बॉल
  • फुटबॉल इत्यादि

योग्यता-किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघों या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा– 1 अगस्त 2021 तक 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

शारीरिक मानक (Physical Standard)

ऊंचाई: पुरुष = 170 Cms और महिला = 157 Cms
छाती (केवल पुरुष के लिए): 80 Cms, कम से कम फुवाल – 05 Cms
वजन: पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और उम्र के अनुपात में।

चयन प्रक्रिया- सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कैंडिडेट्स को किसी तरह की कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

सैलरी-सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 21,700 – 69,100 रुपए सैलरी और अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

जनरल-OBC- 100 रुपए
SC-ST और महिला- कोई फीस नहीं

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 22 सितंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews