Job Alert: सरकारी नौकरी का शानदार मौका, IT Assistant के 6570 पदों पर निकली भर्ती, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

dsssb ecruitment

Job Alert 2024: बिहार ग्राम स्वराज योजना समिति ने आईटी सहायक (IT Assistant ) के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 6570 है। नोटिस (Bihar Lekhpal IT Sahayak Recruitment Notification) के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। 6570 में से 4270 पद पुरुष और 2300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्त हैं। 1643 पद जनरल, 657 पद ईडब्ल्यूएस, 1313 पद  एससी, 131 पद एसटी, 1643 पद ईबीसी, 1183 पद बीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Com/M.Com/CA इंटर की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा को लेकर कोई भी जानकारी अधिसूचना में नहीं दी गई है। जल्द ही भर्ती से संबंधित डिटेल नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इसके लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही उम्मीदवार state.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए बिहार लेखपाल आईटी सहायक भर्ती 2024 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र को भरना शुरू करें। सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews