Job Alert: विज्ञान क्षेत्र के युवाओं के लिए निकली भर्ती, जाने पात्रता और वेतन..

HPSC

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन एस्टेब्लिशमेंट (HBCSE) द्वारा भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक प्रोजेक्ट  साइंटिफिक असिस्टेंट -बी और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 10 है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

यह भी पढ़े… MP News: बिजली बिल बकाया रखने पर सख्त एक्शन, शहर में 8 दुकानें हुई बंद

प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट-B:

प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट -बी को  48500 रुपए प्रति महीने सैलरी दी जाएगी। बता दें कि इस पद पर B.sc क्षेत्र के  उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  साथ ही साथ 60%  अंकों का होना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा इस पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीम अधिकतम (maximum age limit) 28 वर्ष है, तो वही सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

प्रोजेक्ट असिस्टेंट:

प्रोजेक्टर असिस्टेंट के पद विभिन्न करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवारी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ 50% अंक और  1 साल का अनुभव भी इस पद के लिए जरूरी होगा। इस पद सिर्फ 2 वैकेंसी है। उम्मीदवारों को 31,800 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटीफिकेशन यहां देख सकते हैं:clubbed-advt-2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews