Job: अच्छे स्टीपेंड के साथ मिल रहा है अप्रेन्टिसशिप का मौका, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में भारतीय नभिकया  विद्युत निगम (Bhartiya nabhikya vidyut nigam) लिमिटेड द्वारा भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए गए थे।  ट्रेड अप्रेंटिस के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। करीब ₹7000 प्रतिमाह स्टीपेंड उम्मीदवारों को दिया जाएगा।  आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 16 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष की है, हालांकि आरक्षित  केटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े… EXIM Bank Recruitment 2022: 14 मार्च है आवेदन करने की अंतिम तिथि, जाने EXIM परीक्षा पैटर्न..

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए उनके ITI/12वीं /10वीं  के अंकों के आधार पर किया जाएगा और आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।  आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 मार्च, 2022 है। नोटिफिकेशन के मुताबिक आईटीआई/  डिप्लोमा इन (फिटर /मैकेनिकल/ कंप्यूटर ऑपरेटर/ प्रोग्रामिंग असिस्टेंट/ इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/ इलेक्ट्रीशियन/ मैकेनिक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग/ड्राउट्समैन) क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  कुल 50 वैकेंसी है। 10वीं, 12वीं और आईटीआई क्षेत्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखे:BHAVINI-Trade-Apprentice-Recruitment-2022-Notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews