नौकरी का सुनहरा अवसर दे रहा है DFCCIL , मिलेगा 1 लाख रुपये का वेतन

नौकरी का सुनहरा अवसर दे रहा है DFCCIL , मिलेगा 1 लाख रुपये का वेतन

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ऑफ इंडिया (DEDICATED FREIGHT CORRIDOR OF INDIA) ने भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। उम्मीदवारों के पदों पर नियुक्ति एक इंटरव्यू के बाद की जाएगी , जिसका आयोजन 14 फरवरी को होने वाला है।  जारी किए गए सूचना के तहत कुल रिक्तियों की संख्या 7 है जिसमें एसएपी सलाहकार (टीम लीडर) का एक पद  रिक्त है , तो वहीं एसपी सलाहकार के 6 पद रिक्त है।

बता दें कि टीम लीड करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतर आयु 50 वर्ष होनी चाहिए और एसएपी  सलाहकार के लिए 20 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए ।  उम्मीदवारों को सलाह दी गई कि वह आधिकारिक साइट देख कर  और वहां से पीडीएफ डाउनलोड करें।

यह भी पढ़े … PM Kisan: किसानों के 11वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट, जल्द पूरा करें यह काम वरना अटकेगी राशि

टीम लीड के पद पर नियुक्त होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग /कंप्यूटर विज्ञान /सूचना प्रौद्योगिकी/ कंप्यूटर अनुप्रयोग में एमबीए या ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है । तो वहीं एसपी सलाहकार के लिए कंप्यूटर विज्ञान /आई टी में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। टीम लीड के लिए उम्मीदवार के पास सॉफ्टवेयर विकास क्षेत्र में 6 वर्ष का अनुभव होना भी आवश्यक होगा और एसएपी के  लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक डीडीएफसीआईएल के ऑफिशियल वेबसाईट ddfccil.com पर विजिट कर सकते हैं ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews