सेंट्रल सिल्क बोर्ड में नौकरी का मौका, अच्छी सैलरी, जाने अन्य डीटेल

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में सेंट्रल सिल्क बोर्ड (Central Silk Board) ने वैकेंसी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक 25 अप्रैल 2022 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 25 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास टेक्सटाईल टेक्नोलॉजी में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैच्लर ऑफ टेकनोंलॉजी की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।

यह भी पढ़े… Railway Recruitment: रेलवे में निकली बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जाने पात्रता 

वेतन और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों कि निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 साल है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹56100 से लेकर ₹177500 तक हर महीने की सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://csb.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको नोटिफिकेशन देखेगा उसे डाउनलोड करें।
  • और सारी जानकारी लेने के बाद ही ऑनलाइन अप्लाई करें और अपनी जानकारी भरें।
  • आप चाहे तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देखें:Official notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews