Job: निर्देशक के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख रुपए से अधिक सैलरी

Job: निर्देशक के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख रुपए से अधिक सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Ministry of social justice and employment ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं।  जिसके मुताबिक निर्देशक के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। बता दें कि  उम्मीदवार  45 दिनों तक ही आवेदन कर पाएंगे और यह नोटिफिकेशन विभाग द्वारा 8 मार्च 2022 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।  भारत के किसी भी राज्य और  केंद्रशासित  प्रदेश के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

यह भी पढ़े… Cabinet Secretariat भर्ती: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका! जाने पात्रता और वेतन..

बता दें कि यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी जो योग्यता के हिसाब से आगे भी बढ़ाई जा सकती है।  नियुक्त हो जाने पर उम्मीदवारों को पे लेवल 13 के मुताबिक 1,23,1 00 रुपए  से लेकर ₹2,15,900 तक की सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से PhD/ मास्टर  की डिग्री होनी चाहिए। कुल वैकेंसी की संख्या एक है। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष है। अधिक जानकारी या किसी query के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं: English version 11।

आवेदन:

आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें अपने सभी डिटेल्स को अच्छे से भरकर जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर सही  पते पर भेज दे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट  http://disabilityaffairs.gov.in/content/page/recruitment.php पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews