Jobs In MP : निजी क्षेत्र की पांच कंपनियों में जॉब का मौका, 10 फरवरी को होगी Placement Drive

ntpc recruitment

Jobs In MP : मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले लगाता है, हर महीने किसी एक जिले में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, इसके अलावा प्लेसमेंट ड्राइव भी नियमित चलती रहती है।इसी क्रम में 10 फरवरी को ग्वालियर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार कार्यालय ग्वालियर में 10 फरवरी को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट ड्राइव रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा मुरैना लिंक रोड स्थित जिला रोजगार कार्यालय में प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की पाँच कंपनियाँ विभिन्न पदों पर भर्ती के लिये आ रही हैं।

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में पुखराज हैल्थकेयर कंपनी द्वारा बैलेंस एडवाइजर के पदों की भर्ती की जायेगी। बारहवी कक्षा उत्तीर्ण एवं स्नातक 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। इसी तरह सेनेटस लेबोरेट्रीज प्रा. इंडिया लिमिटेड ग्वालियर द्वारा लैब टेक्नीशियन, रिशेप्सनिस्ट व अकाउण्डेंट की भर्ती की जायेगी। बीई सिविल, बीएससी, एमबीए व बीकॉम योग्यताधारी 22 से 35 आयु वर्ग के युवा इसके लिये पात्र होंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में डिजिटल वर्ल्ड ग्वालियर द्वारा मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव की भर्ती की जायेगी। बारहवी से स्नातकोत्तर योग्यताधारी 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

ऑटोमोटिव सर्विस शिवपुरी द्वारा असिस्टेंट टेक्नीशियन की भर्ती की जायेगी। दसवी कक्षा उत्तीर्ण 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी इसके लिये पात्र होंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में इंडसइंड बैंक शिवपुरी द्वारा बैंकिंग स्किल की भर्ती की जायेगी। पचास प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआत में 8 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक प्रतिमाह व स्टायपेड इत्यादि भत्ते मिलेंगे।
निजी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक युवा अपना रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews