Jobs : सैमसंग डिस्प्ले प्राइवेट लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, 28 को अप्रेन्टिसशिप ड्राइव

Jobs : सैमसंग डिस्प्ले प्राइवेट लिमिटेड ने निकाली बम्पर भर्ती, 28 को अप्रेन्टिसशिप ड्राइव

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश का कौशल विकास विभाग तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार (Jobs) के अवसर भी उपलब्ध कराता है। इसी क्रम में ग्वालियर में 28 दिसंबर को एक अप्रेंटिसशिप ड्राइव (apprenticeship drive) का आयोजन किया जा रहा है।

कौशल विकास विभाग सैमसंग डिस्प्ले प्रायवेट लिमिटेड नोएडा (Samsung Display Pvt Ltd, Noida)  के लिए 28 दिसम्बर 2021 को सुबह 9:30 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर में अप्रेन्टिसशिप ड्राइव का आयोजन कर रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेट (कोपा) ट्रेड से आईटीआई (NCVT/SCVT) उत्तीर्ण केवल पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। ड्राइव में 250 अप्रेन्टिस पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें – MPPSC : राज्य वन सेवा परीक्षा-राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 10 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

आयुसीमा और वेतन ये रहेगा 

अप्रेन्टिसशिप ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 22 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए। सफल अभ्यर्थियों को 9610 रुपये प्रतिमाह, निःशुल्क कैंटीन, परिवहन सुविधा, वन टाइम सेटलमेंट अलाउंस 3000 रुपये, फेस्टिवल बोनस (वार्षिक) 9610 रुपये, उपस्थिति भत्ता 1000 रुपये, नाइट शिफ्ट भत्ता 100 रुपये प्रति रात्रि देय होगा (कुल अनुमानित सी.टी.सी. 15000 रुपये प्रतिमाह है)। इसके अतिरिक्त निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के लिये मेडिकल कवर कार्ड सुविधा भी दी जाएगी। अप्रेंटिसशिप ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीयन लिंक https://forms.gle/EfEQpu2GnhHGNa087 पर आवेदक पंजीयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – MP Transfer: नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, यहाँ देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्टेट अप्रेंटिसशिप मॉनिटरिंग सेल (SAMC) भोपाल के दूरभाष क्रमांक 0755-2985891 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच अथवा शासकीय संभागीय आईटीआई ग्वालियर के कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार (Junior Apprenticeship Consultant) भागीरथ अग्निहोत्री से संपर्क कर सकते हैं।

 ये भी पढ़ें – मुरैना : पुलिस ने वाहन चोर को किया गया गिरफ्तार, 5 चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews