JPSC CDPO Admit Card: झारखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।
admit card

JPSC CDPO Admit Card: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तरफ से बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल पद- 64

परीक्षा का आयोजन इस दिन

JPSC में बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 जून 2024 को होगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जहाँ पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

चयन प्रक्रिया

बाल विकास परियोजना अधिकारी के विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in जाएं।
  • उम्मीदवार होमपेज पर ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर क्लिक कर जाएं।
  • उम्मीदवार अब CDPO पदों के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जरूरी डिटेल्स को अपलोड करें।
  • आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews