JSSC Vacancy 2025: स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर निकली है भर्ती, 13 जनवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

झारखंड में सरकारी स्कूलों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने 3,451 पदों निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जनवरी तक चलेगी। इसमें इंटरमीडिएट और स्नातक प्रशिक्षित आचार्यों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होंगी।
jobs

JSSC Recruitment 2025 : झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्पेशल टीचर के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 13 जनवरी 2026 तक चलेगी। करेक्शन विंडो 13- 14 जनवरी तक खुली रहेगी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते है।

JSSC Recruitment 2025 :

कुल पद : 3,451

पदों का विवरण

  • 2,399 पद इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य
  • 1,052 पद स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु वर्गानुसार निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष, महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 वर्ष और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता :इच्छुक उम्मीदवारों के पास D.Ed, B.Ed एवं एक वर्ष का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। किसी भी दिव्यांग श्रेणी से एक साल का स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा या सामुदायिक पुनर्वास में डिप्लोमा और स्पेशल एजुकेटर का छ: माह का डिप्लोमा होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए, एससी, एसटी, महिला : 50 रुपए

चयन प्रक्रिया: रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। नियुक्ति के लिए एक ही मुख्य परीक्षा आयोजित होगी जो कंप्यूटर आधारित ओएमआर शीट पर होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरमीडिएट प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए परीक्षा तीन पत्रों की होगी जो तीन पालियों में आयोजित की जाएगी, जबकि स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य नियुक्ति के लिए परीक्षा चार पत्रों की होगी, जो इतनी ही पाली में आयोजित की जाएगी।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 25, 500 से 92, 3000 रूपए सैलरी दी जाएगी।

https://jssc.jharkhand.gov.in/sites/default/files/JIGTSEATCCE-2025%20BROCHURE.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews