KFD Vacancy: फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के 774 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया डिटेल्स

Forest Observer Recruitment 2026: कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।
jobs

कर्नाटक वन विभाग (KFD) ने फॉरेस्ट ऑब्जर्वर (ग्रुप-डी) के 774 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है और 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 2 सितंबर 2026 रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन के जरिए अपना फॉर्म भर सकते हैं।

Karnataka Forest Observer (Watcher ) Recruitment

विभाग का नाम: कर्नाटक वन विभाग (KFD)

पद का नाम: फॉरेस्ट ऑब्जर्वर / फॉरेस्ट वॉचर (ग्रुप डी)

कुल पद: 774

पदों का विवरण

  1. बंगलूरू 82
  2. बल्लारी 64
  3. शिवमोग्गा 44
  4. चामराजनगर 159
  5. मैसूर 121
  6. कानारा 67
  7. चिक्कमगलुरु 60
  8. मंगलुरु 54
  9. बेलगावी 42
  10. कोडागु 32
  11. हासन 31
  12. धारवाड़ 12
  13. कलबुर्गी 6

​आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों (2A/2B/3A/3B 32 वर्ष और SC/SC 33 वर्ष)  के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान है। राज्य सरकार के आदेश के तहत अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की एकमुश्त अतिरिक्त छूट दी गई है। 29 जनवरी 2026 के सरकारी आदेश के अनुसार 31 दिसंबर 2027 तक जारी होने वाली भर्तियों के लिए सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की एकमुश्त छूट रहेगी। पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट मिलेगी। वन विभाग में मानदेय पर लगातार कम से कम 5 वर्ष से कार्यरत फॉरेस्ट ऑब्जर्वर के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है। इसमें सामान्य की 40 वर्ष, 2A/2B/3A/3B: 42 वर्ष और एससी/एसटी/श्रेणी-1 की 43 वर्ष रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (SSLC या उसके समकक्ष) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों (मेरिट), शारीरिक मापदंड परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची प्रत्येक श्रेणी में 1:20 के अनुपात में तैयार की जाएगी। अंतिम चयन 1:1 के अनुपात में होगा।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को कर्नाटक सिविल सेवा वेतनमान के अनुसार वेतन मिलेगा। 29,600 रुपये – 52,800 रुपये (इन-हैंड वेतन और परिवीक्षा अवधि का अलग से उल्लेख नहीं)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 अगस्त 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 2 सितंबर 2026
  • एडमिट कार्ड:बाद में घोषित होगा
  • शारीरिक परीक्षा/अन्य चरण: बाद में घोषित होंगे
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews