सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, रेलवे ने निकाली 190 पदों पर भर्ती, 6 अक्टूबर तक करें Apply, जानें डिटेल 

कोंकण रेलवे ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
rrb technician exam 2024

Konkan Railway Recruitment 2024: कोंकण रेलवे ने असिस्टेंट लोको पायलट और ट्रैक मेन्टेनर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 6 अक्टूबर कर आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 190 है। सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग के लिए 5, टेक्नीशियन- I II के लिए 15, असिस्टेंट लोको पायलट के लियर 15, ट्रैक मेन्टेनर के लिए 35, टेक्नीशिय -II के लिए 20, स्टेशन मास्टर के लिए 10, गुड्ज़ ट्रेन मैनेजर के लिए 5, प्वाइंट्स मैन के लिए 60, ईएसटीएम-III के लिए 15 और कमर्शियल सुपरवाइज़र के लिए 5 पद खाली हैं।

योग्यता (KRCL Recruitment Eligibility)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पद के लिए संबंधित क्षेत्र में  4 वर्ष इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक होगी। टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना और मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। 10वीं पास और आईटीआई वाले उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। ट्रैक मेंटेनर के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। ग्रेजुएट उम्मीदवार स्टेशन मास्टर, कमर्शियल सुपरवाइजर और गुड्स एंड ट्रेड मैनेजर के पद पर आवेदन करने के योग्य हैं। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष है। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट्स को 3 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी। एक्स सर्विसमैन को 3 साल से लेकर 8 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 साल से लेकर 15 वर्ष की छूट मिलेगा। कोंकण रेलवे के कर्मचारियों (जो 3 साल तक सेवा दे चुके हैं) को 4 वर्ष से लेकर 9 वर्ष तक की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews