सरकारी नौकरी: KSP ने निकाली 3991 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता, फीस और वेतन 

केएसपी ने 3900 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन विंडो एक्टिव कर दिया है। चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल होंगे। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
IIM Indore Recruitment 2026

कर्नाटक स्टेट पुलिस ने कांस्टेबल (सिविल) पदों पर भर्ती (KSP Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है।  योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई और शुल्क भुगतान की 4 जुलाई 2026 है। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 3991 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैडर में विभाजित किया गया है। कल्याण कर्नाटक कैडर-1  रिक्त पदों की संख्या कुल 596 है वही मक्किली कैडर में खाली पदों की संख्या 3395 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति कर्नाटक के अलग-अलग जिले और तालुकाओं में होगी। वैकेंसी को अलग-अलग सब-कैटेगरी में विभाजित किया गया है।

इतनी है फीस

आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य कैटेगरी (कैटेगरी-2ए/2बी/ 3ए/3बी) के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी कैटेगरी-1, एक्स सर्विसमैन और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदक के पास प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सीबीएसई/आईसीएसई या स्टेट बोर्ड से कक्षा 12वीं पास को समकक्ष योग्यता मानी जाएगी। एनआईओएस द्वारा 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। PUC/समकक्ष स्तर में कन्नड़ पहली या दूसरी भाषा होगी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। अतिरिक्त जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो OMR आधारित होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक भी 100 होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। कल्याण कर्नाटक कैडर के लिए परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। मक्किली कैडर के लिए परीक्षा सुबह 10:30 बजे से लेकर  दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी।

कन्नड़ भाषा परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट या और एंडोरेंस टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण का आयोजन होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के बाद 37,500 रुपये से लेकर 76,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

यहाँ देखें मक्किली कैडर कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 

यहाँ देखें कल्याण कर्नाटक कांस्टेबल कैडर भर्ती नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews