
भारतीय जीवन बीमा निगम ने अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती (LIC Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। एलआईसी ने परीक्षा की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है, जिसे पढ़ने की सलाह सभी कैंडिडेट्स को दी जाती है। अधिसूचना में पात्रता, वैकेंसी, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 841 है। जिसमें से अस्सिटेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के लिए 760 और असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 81 पद खाली हैं। एलआईसी एएओ (जनरलिस्ट) के लिए कुल 350 पद खाली हैं। स्पेशलिस्ट पदों के लिए कुल 410 पद रिक्त हैं। अस्सिटेंट इंजीनियर (सिविल) के लिए 50 और इलेक्ट्रिकल 31 पद खाली हैं। उम्मीदवारों को 700 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट के लिए एप्लीकेशन फीस 85 रूपये है।
कौन भर सकता है?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गयी है। एएओ (जनरलिस्ट) पद पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। एएओ (चार्टड अकाउंटेंट) के लिए बैचलर्स डिग्री होने के साथ-साथ आईसीएआई फाइनल परीक्षा पास करना भी जरूरी है। एएओ (कंपनी सेक्रेटरी) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आईसीआईसीआई का क्वालिफाइड मेंबर होना अनिवार्य है। एएओ (लाइफ इंश्योरेंस) पद के लिए प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन होना जरूरी है। एएओ (लीगल) के लिए एलएलबी की डिग्री 50% अंक के साथ होना जरूरी है। बीटेक/बीई कैंडिडेट अस्सिटेंट इंजीनियर पद पर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम में 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 3 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी नियुक्ति के बाद करीब 12,60,000 रूपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

