LIC Recruitment: एलआईसी में निकली कई पदों भर्ती, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन, जानें आयु-पात्रता

APSC Recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जीवन बीमा निगम (LIC Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार ऑनलाइन 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति टेक्निकल ऑफिसर, चीफ डिजिटल ऑफिसर और चीफ इनफॉर्मेशन सिक्युरिटी ऑफिसर के पद पर होगी।

यह भी पढ़े… Bank Jobs 2022: इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डीटेल

चयन प्रक्रिया और योग्यता

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। साथ ही उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव भी देखा जाएगा। चीफ डिजिटल ऑफिसर के पद पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चीफ टेक्निकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या MCA की योग्यता होनी चाहिए। वहीं चीफ इनफॉर्मेशन सिक्युरिटी ऑफिसर के पद पर ग्रेजुएट की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहाँ 44 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलेरी

आवेदन

आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य केटेगरी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना है। उम्मीदवार ऑनलाइन वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है। अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews