महाराष्ट्र स्टेट को ऑपरेटिव बैंक में निकली है भर्ती, सैलरी 60 हजार पार, 5 मई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में चयनित उम्मीदवारों को हर माह 65,800 – 81,860 के बीच मिलेगी।इसके अलावा चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
sarkari naukari 2026

MSC Bank Job: महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSC) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। बैंक ने  आईटी स्पेशलाइज्ड ऑफिसर के 7 पदों पर वैकेंसी निकाली है।इसके तहत प्रबंधक, संयुक्त प्रबंधक, सहायक प्रबंधक पदों को भरा जाएगा।

उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट mscbank.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती सिर्फ महाराष्ट्र निवासियों के लिए है। आवेदन करने समय मूल निवासी प्रमाण पत्र पेश करना जरूरी होगा।

MSC Bank Recruitment 2025

कुल पद: 7

पदों का विवरण

  • प्रबंधक (मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी) 1 अधिकतम
  • संयुक्त प्रबंधक (आईटी गवर्नेंस) 1 अधिकतम
  • संयुक्त प्रबंधक (आईटी संचालन) 1
  • सहायक प्रबंधक (सॉफ्टवेयर डेवलपर) 1 अधिकतम
  • सहायक प्रबंधक (सॉफ्टवेयर अनुप्रयोग) 1
  • सहायक प्रबंधक (डिजिटल भुगतान चैनल) 1
  • सहायक प्रबंधक (सॉफ्टवेयर डेवलपर-रिपोर्टिंग) 1

आयु सीमा : पद के अनुसार 35 – 40 साल उम्र सीमा होना चाहिए।

योग्यता : आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस या इसके समकक्ष बीई, बीटेक की डिग्री। कुछ वैकेंसी के लिए CISA, CISSP, ITIL-4, or Oracle Java और संबंधित क्षेत्र में 3 से 7 साल का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: कोई नहीं

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को हर माह 65,800 – 81,860 के बीच मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के बेसिस पर

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट mscbank.com पर जाएं।
  • मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
  • महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2024 पर क्लिक करें।
  • मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।

फॉर्म भरकर कहां भेजना है

द डिप्टी जनरल मैनेजर (O.S.D.) HRD&M विभाग
महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई
सर विट्‌ठलदास ठाकरे स्मृति भवन
9, महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स लेन
फोर्ट, मुंबई – 400 001
पोस्ट बॉक्स नंबर – 472

https://mscbank.com/Documents/Careers/ADV01202526.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews