सरकारी नौकरी: MECL ने निकाली 108 पदों पर भर्ती, 5 जुलाई तक भरें फॉर्म, 55,900 रुपये तक वेतन, ऐसे होगा सेलेक्शन, जानें डिटेल 

भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एमईसीएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन पोर्टल खोल दिया है। वेतन और सेलेक्शन प्रोसेस का ऐलान भी कर दिया है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
mecl recruitment 2025

मिनिरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी, भारत सरकार की एक मिनीरत्न कंपनी ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.mecl.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले सभी कैंडिडेट्स को ध्यान पूर्वक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें योग्यता/पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 108 है। जिसमें से अकाउंटेंट के लिए 6, हिंदी ट्रांसलेटर के लिए एक, टेक्नीशियन (सर्वे और ड्राफ्ट्समैन) के लिए 15, टेक्नीशियन (सैंपलिंग) के लिए दो, टेक्नीशियन (लेबोरेटरी) के लिए तीन, असिस्टेंट (मैटेरियल) के लिए 16, असिस्टेंट (अकाउंट) के लिए 10, स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) के लिए चार, असिस्टेंट (हिंदी) के लिए एक, इलेक्ट्रिशियन के लिए एक, मशीनिस्ट के लिए 5 , टेक्नीशियन (ड्रिलिंग) के लिए 12, मैकेनिक कम ऑपरेटेड (ड्रिलिंग) के लिए 25, मैकेनिक के लिए एक और जूनियर ड्राइवर के लिए 6 पद खाली हैं।

आवेदन शुल्क (MECL Recruitment 2025)

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडीडेट्स को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ एक्स सर्विसमैन/डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म? 

शैक्षणिक योग्यता पद पर निर्भर करती है, जो सभी के लिए अलग-अलग हैं। 10वीं/आईटीआई सर्टिफिकेट/ ग्रेजुएट/ बीकॉम/ बीएससी/सीए/पोस्ट ग्रेजुएट की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। सरकारी नियम के तहत आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों के पास संबंधी क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा नागपुर में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा का वैटेज 100% होगा। फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण ट्रेड टेस्ट/स्किल टेस्ट का होगा।

इतना रहेगा वेतन

अकाउंटेंट और हिंदी ट्रांसलेटर पर पर नियुक्ति के बाद 22900 से लेकर 55900 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।  जूनियर ड्राइवर को 19,900 रुपये से लेकर 47,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी। अन्य पदों पर नियुक्ति के बाद 20,200 रुपये से लेकर उन 49, 300 रुपये तक वेतन प्रदान किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews