MHA IB ACIO Final Result : जारी किया गृह मंत्रालय ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

अब उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
result

MHA IB ACIO Final Result : आईबी भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- II/एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड- II/ एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इस भर्ती परीक्षा से 995 उम्मीदवारों का चयन किया गया। अब उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा।

इन तारीखों पर आयोजित की गई परीक्षा

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 17-18 जनवरी 2024 को टियर-1 परीक्षा आयोजित की, 9 जून 2024 को टियर-2 की परीक्षा ली गई, 16-28 अक्टूबर 2024 को व्यक्तित्व परीक्षण के परिणाम के आधार पर किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको IB ACIO Result पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews