RRB RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए Mock Test जारी, उम्मीदवार ऐसे उठायें लाभ, 2 मार्च से एग्जाम, देखें स्टेप्स

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती मार्च में होने वाली है। इससे पहले रेलवे ने अभ्यर्थियों की मदद के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। आइए जानें इस सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
RRB RPF constable exam

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (RRB RPF Constable Exam) के लिए मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। इस सुविधा का लाभ उम्मीदवार आरआरबी के क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उठा सकते हैं। मॉक टेस्ट के जरिए मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार को समझ सकते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। 2 मार्च से लेकर 20 मार्च तक देशभर के विभिन्न शहरों में एग्जाम आयोजित होंगे। परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले एडमिट कार्ड और 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी होगी।

ऐसे उठायें मॉक टेस्ट का लाभ 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (एमपी क्षेत्र के लिए https://rrbbhopal.gov.in/) पर जाएं।
  • होम पेज पर “RPF 02/2024-Constable Mock Test for CBT” के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें और लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मॉक टेस्ट शुरू करें।

चयन प्रक्रिया

आईपीएस कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट/फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। सीबीटी परीक्षा में चयनित उम्मीदवार पीईटी पीएमटी/पीएमटी में शामिल होने के पात्र होंगे।

सीबीटी परीक्षा का पैटर्न

सीबीटी एग्जाम में छात्रों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या कुल 120 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक प्राप्त होगा। वही गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews