MP Apex Bank Job: 1700 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 5 फरवरी तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता डिटेल्स

MP Apex Bank Job: मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (MPRSB) ने प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
sarkari naukari 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank/MPRSB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी मैनेजर के 1,763 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए की जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट apexbankmp.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

पदों का विवरण

  • कंप्यूटर ऑपरेटर : 748 पद
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) : 176 पद
  • सोसायटी प्रबंधक : 839 पद
  • कुल पद: 1763

आयु सीमा: कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मौजूदा बैंक कर्मचारी (एमपी), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक/होम गार्ड सभी को 5 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता: कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (डीसीए/पीजीडीसीए) या कंप्यूटर विज्ञान/आईटी में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। सोसायटी मैनेजर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्थानीय भाषा में दक्षता और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी जरूरी है।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से 62,000 रुपए के बीच वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये और अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है। 18% जीएसटी अतिरिक्त।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा द्वारा चयन किया जाएगा। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।

​महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 जनवरी 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026
  • ​आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 फरवरी 2026
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card): परीक्षा से 7-10 दिन पहले
  • ​परीक्षा तिथि: अभी घोषित नहीं की गई है (जल्द सूचित की जाएगी)

एमपी सहकारी बैंक नोटिफिकेशन

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews