MP Apex Bank Job: 2076 पदों पर निकली हैं भर्ती, डेट बढ़ी, अब 7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, जानें आयु सीमा-पात्रता

MP Apex Bank Vacancy 2026: एमपी एपेक्स बैंक की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 मार्च कर दिया गया है।
Indian Army Recruitment 2026

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य सहकारी बैंक (MP Apex Bank/MPRSB) ने 2076 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को मार्च तक बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी थी लेकिन अब इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट apexbankmp.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी । यह भर्ती प्रदेश के 38 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के लिए की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड के विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

MP Apex Bank Job

​कुल पद: 2,076

​पदों का विवरण 

​नॉन-ऑफिसर पद (1,763 पद):

  • ​सोसाइटी मैनेजर: 839 पद
  • ​कंप्यूटर ऑपरेटर: 748 पद
  • ​कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा): 176 पद

ऑफिसर ग्रेड पद (313 पद):

  • ​ब्रांच मैनेजर: 209 पद
  • ​अकाउंटेंट: 47 पद
  • ​फाइनेंशियल एनालिस्ट: 34 पद
  • ​कंप्यूटर प्रोग्रामर: 22 पद
  • ​इंटरनल ऑडिटर: 01 पद

​आयु सीमा: कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसायटी प्रबंधक पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा) पद के लिए आयु सीमा 18 से 55 वर्ष रखी गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मौजूदा बैंक कर्मचारी (एमपी), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक/होम गार्ड सभी को 5 वर्ष की आयु छूट का लाभ मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर/सोसाइटी मैनेजर: किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) + 1 साल का कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA/PGDCA) अनिवार्य है। हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • ​ऑफिसर ग्रेड: संबंधित क्षेत्र में स्नातक/स्नातकोत्तर (जैसे MBA, CA, या IT डिग्री) और कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव की भी आवश्यकता है

चयन प्रक्रिया : अभ्यर्थियों का चयन 2 चरणों के माध्यम से होगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT): यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी। इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी और संख्यात्मक योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ​साक्षात्कार (Interview): यह केवल ऑफिसर ग्रेड के पदों के लिए आयोजित किया जाएगा। क्लर्क और ऑपरेटर पदों के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • प्रदेश के अलग-अलग शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या भी 200 होगी। इसमें कुल 5 सेक्शन शामिल होंगे, प्रत्येक के लिए समय निश्चित होगा। परीक्षा की अवधि कुल 120 मिनट होने वाली है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे

​वेतनमान:

  • ​कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर: ₹19,500 – ₹62,000 (पे लेवल 4)
  • ​ऑफिसर ग्रेड: ₹36,200 – ₹1,14,800 (पे लेवल 9)

परीक्षा केंद्र: भोपाल,ग्वालियर,इंदौर,जबलपुर, सागर,उज्जैन और सतना

आवेदन शुल्क:

  • क्लर्क पद के लिए 850 रुपये+18% जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 18% जीएसटी के साथ 650 रुपये है।
  • ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुल्क 1100 रुपये + 18% जीएसटी है। एससी/ एसटी और PwD उम्मीदवारों को 800 रूपये + 18% जीएसटी का भुगतान फीस के रूप में करना होगा।

https://www.apexbankmp.bank.in/#

https://www.apexbankmp.bank.in/downloads/officer%20grade%20notification.pdf

https://www.apexbankmp.bank.in/downloads/Computer%20operator%20notification.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews