MP Board Exam 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब होगा कौन-सा पेपर?

एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा 11 फरवरी  और कक्षा 12वीं परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख भी घोषित हो चुकी है। उम्मीदवारों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही से तैयारी कर सकें।
Exam

Chhattisgarh Board exam timetable

छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 13 अगस्त को एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 में संचालित होने वाली मुख्य परीक्षाओं (MP Board Exam 2026) की तारीख घोषित कर दी है। इसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा का टाइम टेबल भी जारी हो चुका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा दसवीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। इसका समापन 2 मार्च को होगा। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक जारी रहेगी प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलेगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

कक्षा दसवीं टाइम टेबल

  • 11 फरवरी- हिंदी
  • 13 फरवरी- उर्दू
  • 14 फरवरी- नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 17 फरवरी- इंग्लिश
  • 19 फरवरी- संस्कृत
  • 20 फरवरी- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कंप्यूटर
  • 24 फरवरी- गणित 
  • 27 फरवरी- विज्ञान
  • 2 मार्च- सामाजिक विज्ञान

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल

  • 7 फरवरी-हिंदी
  • 9 फरवरी- उर्दू और मराठी
  • 10 फरवरी- इंग्लिश
  • 13 फरवरी- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड एंड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज
  • 14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  • 16 फरवरी- संस्कृत
  • 17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 18 फरवरी- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, अलिफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 19 फरवरी- मनोविज्ञान
  • 20 फरवरी- एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा
  • 21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी
  • 23 फरवरी- बायोलॉजी
  • 25 फरवरी- गणित
  • 26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
  • 27 फरवरी- इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस
  • 2 मार्च- समाजशास्त्र
  • 3 मार्च- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर,  स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य

डीपीएसई परीक्षा कब?

डीपीएसई प्रथम वर्ष परीक्षा 10 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। द्वितीय वर्ष के लिए भी समय यही होगा। परीक्षा का आयोजन 11, 14, 17 और 19 फरवरी को होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews