
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज के रिजल्ट्स (MP Civil Judge Results 2022) की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के आधार पर कुल 1815 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। Main लिखित परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसके आधार पर सिविल जज के पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर उम्मीदवार Main लिखित परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अगस्त 2022 को होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट्स डाउनलोड
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट mphc.gov.in पर जाए।
- होमपेज पर “एग्जाम अपडेट” का सेशन दिखेगा, उसपर विज़िट करें।
- “List of eligible candidates for civil judge main written exam” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ़ खुलेगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम होंगे जो परीक्षा के पात्र होंगे।
- पीडीएफ़ की कॉपी डाउनलोड कर लें।
- लिंक: https://mphc.gov.in
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

