MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

MPPSC 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।आयोग सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर भर्ती के लिए 19 अक्टूबर बुधवार से फिर से आवेदन शुरू करने जा रहा है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन 19 अक्टूबर दोपहर 12:00 से शुरू होंगे और इसकी आखरी तारीख 28 अक्टूबर 2022 है। सिस्टम एनालिस्ट के 1 पद, प्रोग्रामर (पी.एच.पी) के पद और प्रोग्रामर (जावा) के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े..लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 20 अक्टूबर तक मिल जाएगी सैलरी, वित्त विभाग का आदेश जारी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सिस्टम एनालिस्ट तथा प्रोग्रामर के पदों की संविदा के आधार पर पूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन क्रमांक 02/2022, दिनांक 27.06.2022 को आयोग की वेबसाइट mppsc.nic.in पर जारी किया गया था। उक्त विज्ञापन के अंतर्गत विज्ञापित प्रोग्रामर (पीएचपी) पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारम्भ की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र www.mponline.gov.in, www.mppsc.mp.gov.in पर दिनांक 19.10.2022 (दोपहर 12:00 बजे) से 28.10.2022 (दोपहर 12:00 बजे) तक भरे जा सकेगें। समस्त ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का कार्य दिनांक 31.10.2022 (दोपहर 12:00 बजे) तक नियमानुसार ऑनलाइन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े..MP Govt Job: इन पदों पर निकली है भर्ती, 1 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, दिसंबर में परीक्षा, जानें नियम-पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस (Computer Science) में बीटेक की डिग्री होनी आवश्यक है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों उम्र की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू का आधार पर किया जाएगा। आयोग द्वारा अभी इंटरव्यू की तारीख घोषित नहीं की गई है।

ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र के साथ अपनी अर्हता से संबन्धित सभी अभिलेखों तथा अनुप्रमाणन-पत्रक, व्यक्तिगत विवरण-पत्रक एवं उपस्थिति पत्रक (आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध) की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर आयोग कार्यालय में दिनांक 07.11.2022 तक जमा कराएं। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews