
MPPSC Recruitment 2022 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की भर्ती परीक्षा का शुद्धि पत्र जारी किया है। इस शुद्धि पत्र का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया दिनांक 17 अगस्त 2022 से शुरू हुई थी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण को लेकर विचाराधीन याचिकाओं के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में कठिनाई आ रही थी।सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार विज्ञापित पदों का परीक्षा परिणाम दो भागों में (मुख्य भाग एवं प्राविधिक भाग) घोषित किया जाना है। अतः रिक्त पदों का पुनरीक्षण किया गया है। विस्तृत जानकारी एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऐसे घोषित होंगे परिणाम
एमपीपीएससी द्वारा जारी शुद्धि पत्र में कहा गया है कि चयन परिणाम केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) का घोषित किया जाएगा।प्रावधिक भाग का चयन परिणाम अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात घोषित किया जाएगा। विज्ञापन की अन्य शर्ते पूर्ववत रहेंगी।
https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Corrigendum_No_01_09_2022_dated_24_11_2022.pdf
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

