MP Government Job 2022: यहां 145 पदों पर निकली है भर्ती, 4 मई लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Job 2022. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अधीन उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) ने सिविल इंजीनियर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 145 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आज 23 अप्रैल से शुरू हो गए और 4 मई तक चलेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रोजगार मेले का आयोजन, 25000 तक सैलरी

ध्यान रहे यह अनुबंध आधार पर पूर्णतः अस्थाई तौर पर नियुक्ति है।शैक्षणिक योग्यता के पश्चात Post Qualification कार्य अनुभव ही मान्य होंगे। केवल www.cedmapjobs.com द्वारा प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे। अस्थाई पदों की सेवा अवधि संबंधित विभाग से अनुबंध अनुसार आवेदकों पर बाध्य होगी।

CEDMAP Recruitment 2022
कुल पद-145

पदों का विवरण-

  • सिविल इंजीनियर (130 पद)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (15 पद)

योग्यता-

सिविल इंजीनियर- मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल में बी.ई./ बी.टेक. । कम से कम 3 साल का भवन निर्माण का कार्य अनुभव या सिविल में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा। न्यूनतम 5 वर्ष भवन निर्माण के कार्य अनुभव।  सडक निर्माण, इरिगेशन, डेम निर्माण आदि का कार्य अनुभव मान्य नहीं।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियर- मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल में बी.ई./बी.टेक. तथा कम से कम 3 साल का भवन निर्माण के आंतरिक एवं बाह्य इलेक्ट्रिकल कार्य का अनुभव या इलेक्ट्रिकल में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के साथ कम से कम 5 साल का भवन निर्माण के आंतरिक एवं बाह्य इलेक्ट्रिकल कार्य का अनुभव।

चयन प्रक्रिया-चयनित अभ्यार्थियों को आवश्यकतानुसार मेरिट लिस्ट के आधार पर विभिन्न चरणों में नियुक्त किया जाएगा।साक्षात्कार हेतु मेरिट लिस्ट अभ्यार्थियों के विज्ञापन अनुसार वांछित अनुभव होने पर बी.ई./ डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जावेगी।योग्य आवेदकों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उनकी मेरिट लिस्ट के आधार पर आमंत्रित किया किया जायेगा जिसकी मार्किंग मेट्रिक्स www.cedmapjobs.com पर उपलब्ध है।

सैलरी- 25000 से ऊपर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

Link-https://cedmapjobs.com/

https://static.cedmapjobs.com/pdf/cedmap-ad1.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews