MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अपडेट,160 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकार नौकरी (MP Government Jobs) पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  मेडिकल स्पेशलिस्ट (MP Medical Specialist Bharti 2022) के 160 पदों पर भर्ती निकाली है, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर रखी गई है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 14 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम! एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं 25 सितंबर के बाद किसी भी तरह से आवेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। आवेदक 31 अगस्त से 27 सितंबर के बीच अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे।

MPPSC Medical Specialist Recruitment 2022

कुल पद -160

आयु सीमा- इच्छुक उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष की अधिकतम आयु 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट का लाभ दिया जाएगा।

 योग्यता- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय स्नातकोत्तर डिप्लोमा डिग्री के साथ अधिसूचना मैं उल्लेखित डिग्री होना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क- SC-ST-OBC-PWD उम्मीदवारों को 1000 रूपए शुल्क देना होगा। वही आवेदन के लिए अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹2000 आवेदन शुल्क देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • चिकित्सा विशेषज्ञ पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/Attestation/Home/Home.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews