MP Government Job 2022: 966 पदों पर होगी भर्ती, 15 मार्च लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Government Jobs 2022) के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का आखरी मौका है।मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (MP NHM CHO Recruitment 2022) के अंतर्गत कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO Job Alert) के 966 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे, जिसकी लास्ट डेट 15 मार्च 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार इससे पहले एसएएमएस वेबसाइट – sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

NHM MP Recruitment 2021

कुल पद-966

पदों का विवरण-480 रिक्तियां सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में 5 महीने के सर्टिफिकेट और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा पदों के लिए 486 रिक्तियां शामिल हैं।

आयु सीमा-आवेदकों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

वेतनमान- पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता- पदों के लिए बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग समेत कई अन्य शैक्षिक योग्यता रखी गई है, जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है।CHH – बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीएएमएस। CHO – बी.एससी. नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बी. एससी। भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त अंतिम वर्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य में एकीकृत प्रमाण पत्र के साथ नर्सिंग (ऐसे उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग सत्र वर्ष 2016 में प्रवेश लिया होगा या बेसिक BSC नर्सिंग सत्र वर्ष 2018 के बाद / पोस्ट किया होगा या उपरांत)

चयन प्रक्रिया- चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews