MP Recruitment 2025 : 500 पदों पर निकली है भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन, 1 लाख तक सैलरी, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते है। आईए जानते है आयु सीमा योग्यता और आवेदन शुल्क....
MP Recruitment 2025 : 500 पदों पर निकली है भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन, 1 लाख तक सैलरी, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स

Madhya Pradesh Police Recruitment

MPESB Police Recruitment : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन फॉर्म में 27 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक सुधार कर सकते हैं।

MPESB Police Recruitment 2025

कुल पद: 500 पद

पदों का विवरण

  • सूबेदार: 28 पद
  • सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, विशेष सशस्त्र बल): 95 पद
  • सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, अन्य सशस्त्र बल): 377 पद

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदावरों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा।

सैलरी :वेतनमान लेवल-9 । ₹36,200 से 1,14,800 प्रतिमाह तक होगा

कब होगी परीक्षा: लिखित परीक्षा 9 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और केंद्र की जानकारी परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

https://esb.mp.gov.in/rulebooks/RB_2025/PRT_Subedar_SI_2025_rulebook_23102025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews