MPPSC Recruitment 2026: 39 पदों पर भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष तक, सैलरी 1.77 लाख तक, 20 फरवरी से करें आवेदन

MPPSC ATP Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदक 20 फरवरी से 19 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी।

MPPSC Recruitment 2026 Details:

संगठन का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

पद का नाम: असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP)

विभाग का नाम: शहरी विकास एवं आवास विभाग (शहरी विकास विभाग)

कुल पद: 39 पद

पदों का विवरण:

  • अनारक्षित (UR): 10 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 11 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 6 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 8 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 4 पद

शैक्षणिक योग्यता: प्लानिंग (Planning) में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए या टाउन/अर्बन/रीजनल प्लानिंग आदि में पोस्ट ग्रेजुएट (M.Plan) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही A.I.T.P. परीक्षा उत्तीर्ण होना भी एक विकल्प है।

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (आयु की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य / अन्य राज्य: 500 रुपए
  • एससी/ एसटी/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस (MP): 250 रुपए
  • पोर्टल शुल्क लागू होने पर अतिरिक्त

वेतनमान: ₹56,100 – ₹1,77,500 (लेवल-10)।

​चयन प्रक्रिया:

  • ​लिखित परीक्षा: यह OMR आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी (इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है)।
  • ​साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए
  • बुलाया जाएगा।
  • मेरिट सूची: अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 02 फरवरी 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026 (रात 12 बजे तक)
  • ​आवेदन में त्रुटि सुधार: 25 फरवरी से 21 मार्च 2026
  • ​प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी: 10 सितंबर 2026
  • ​परीक्षा तिथि (Tentative): 20 सितंबर 2026

MPPSC ATP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews