MPPSC 2026 : 949 पदों पर निकली है भर्ती, फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता डिटेल्स

MPPSC Assistant Professor Vacancy: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है । इस भर्ती के तहत उच्च शिक्षा विभाग में 15 अलग-अलग विषयों में कुल 949 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे।
MPPSC Recruitment

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान समेत 15 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुलने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकेंगे।

MPPSC Recruitment Details 2026

पदों का विवरण

  • हिन्दी 57
  • अंग्रेजी 56
  • संस्कृत 34
  • भूगोल 74
  • इतिहास 77
  • मनोविज्ञान 18
  • विधि 29
  • भूविज्ञान 08
  • योग विज्ञान 02
  • कॉमर्स 94
  • राजनीति विज्ञान 62
  • अर्थशास्त्र 84
  • समाजशास्त्र 49
  • भौतिक शास्त्र 145
  • रसायन विज्ञान 160
    कुल 949

आयुसीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि ऊपरी आयुसीमा में एमपी के मूल निवासी और रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) परीक्षा पास किया हो या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लिया जाने वाली राज्य पात्रता परीक्षा (SET) में उत्तीर्ण हों। यदि उम्मीदवार PhD धारक हैं तो UGC नियमों के अनुसार NET/SET से छूट लागू हो सकती है (विवरण नोटिफिकेशन में देखें)

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को अकादमिक लेवल-10 के तहत ₹57,700 (पे मैट्रिक्स) वेतन मिलेगा। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित किए गए हैं। जनरल और राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है।

नोट: यह जानकारी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट/नोटिफिकेशन पर आधारित है। तारीख/पद/नियमों में किसी भी बदलाव की स्थिति में अंतिम और मान्य सूचना MPPSC के नोटिफिकेशन के अनुसार ही लागू होगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Assistant_Professor_(Hindi)_Exam_2025_Dated_30_12_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Assistant_Professor_Geography_Exam_2025_Dated_30_12_2025.pdf

अन्य भर्ती नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें  MPPSC NOTIFICATION LINK

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews