MP Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में यहां निकली है बंपर भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

India Post Payments Bank

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (Madhya Pradesh National Health Mission) में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश (MP Government jobs 2021) में मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एमपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM MP Recruitment 2021-22) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। एनएचएम ने DRTB-PPS और डिस्ट्रिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर की कुल 33 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भी पढ़े.. बड़ी खबर: MP में पंचायत चुनाव 2021 नहीं होंगे निरस्त, चुनाव आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

इसके तहत सोमवार  20 दिसंबर 2021 से फॉर्म भरे जाएंगे और 20 जनवरी 2021 आखिरी तारीख है।खास बात ये है कि  इनमें 2 स्टेट और 31 जिले स्तर की पोस्ट शामिल हैं। सभी पोस्ट पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

NHM MP Recruitment 2021-22

कुल पद– 33

पदों का विवरण-

  • DRTB कोऑर्डिनेटर -1
  • स्टेट PPS कोऑर्डिनेटर- 1
  • डिस्ट्रिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर- 31

आयु सीमा- उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।विभिन्न कैटेगिरी के लिए आयु में अधिकतम 5 साल की छूट दी जाएगी।

योग्यता-

  1. DRTB कोऑर्डिनेटर:  MMBS और अन्य डिग्री जरूरी।1 साल का अनुभव।
  2. स्टेट PPS कोऑर्डिनेटर : पोस्ट ग्रेजुशन डिग्री इन MSW या MBA और अन्य डिग्री जरूरी रहेगी।
  3. डिस्ट्रिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर : 22 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी रहेगी। MBA/PG डिप्लोमा इन मैनेजमेंट विभिन्न क्षेत्र में अनुभव ।

सैलरी– अलग अलग उम्मीदवारों के लिए सैलरी अलग अलग निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन- पोस्ट के लिए आवेदन सेम्स लिमिटेड के वेब पोर्टल www.sams.co.in के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए लिंक 20 दिसंबर से उपलब्ध होगी। ऑनलाइन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2022 है। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में युवाओं को ऑनलाइन ही आवेदन भरना पड़ेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews