MPESB Recruitment 2026 : 1679 पदों पर निकली है भर्ती, 14 मार्च तक करें आवेदन, अप्रैल में परीक्षा, जानें डिटेल्स

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग और जेल विभाग में कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 हैं।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग के अंतर्गत वन रक्षक और जेल विभाग के अंतगर्त जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है। परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल को दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

MPESB Vacancy Details

​कुल पद: 1679

​पदों का विवरण

  • ​वन रक्षक (Forest Guard): 728 पद
  • ​क्षेत्र रक्षक (Field Guard): 169 पद
  • ​जेल प्रहरी (Jail Warder): 757 पद
  • ​सहायक जेल अधीक्षक (Asst. Jail Superintendent): 25 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

  • वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • ​जेल प्रहरी: पुरानी पद्धति से 10वीं या वर्तमान में 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • ​सहायक जेल अधीक्षक: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री होनी चाहिए।

​आयु सीमा (Age Limit): ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। ​SC/ST/OBC/महिला वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है।

  • अनारक्षित (General) और अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹500 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹560)। ​
  • SC/ST/OBC और दिव्यांग अभ्यर्थी (केवल MP के मूल निवासी): ₹250 + ₹60 पोर्टल शुल्क (कुल ₹310)।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न: चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

वेतन: उम्मीदवारों को प्रतिमाह 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

​महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 27 फरवरी 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 फरवरी 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
  • ​आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
  • ​परीक्षा शुरू होने की तिथि: 07 अप्रैल 2026

MPESB RECRUITMENT NOTIFICATION 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews