MPPEB: 3435 विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, 9 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें आयु-योग्यता

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPEB Recruitment 2022: मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश  व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) या मध्य प्रदेश व्यापम ने ग्रुप 3 के तहत सब इंजीनियर समेत 3435 विभिन्न  पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार  MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 09 अप्रैल से शुरू होगी और अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2022 है।

यह भी पढ़े.. MP Board: छात्रों का इंतजार होगा खत्म, जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट! जानें ताजा अपडेट

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://www.peb.mp.gov.in/e_default.html पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लिंक https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन  को भी देख सकते हैं।

कुल पद-3435

योग्यता मानदंड- उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आरक्षित वर्गों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, सीधी और रीवा।

चयन प्रक्रिया-इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 6 जून 2022 से किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 7 बजे से 8 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न- ग्रुप-3 भर्ती के लिए 200 अंकों की परीक्षा होगी जिसमें 100-100 नंबर के दो सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य विज्ञान, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान से प्रश्न आएंगे। वहीं दूसरे सेक्शन में संबंधित विषय आधारिक प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/अन्य राज्य – 560/-
  • एससी / एसटी / ओबीसी – 310 /

महत्वपूर्ण तिथियां

  • सब इंजीनियर पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि – 09 अप्रैल 2022
  • सब इंजीनियर पंजीकरण की अंतिम तिथि – 23 अप्रैल 2022
  • आवेदन सुधार की अंतिम तिथि – 28 अप्रैल 2022
  • सब इंजीनियर परीक्षा तिथि – 06 जून 2022

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews