
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग में 80 पदों पर भर्ती की अधिसूचना (Advt No. 04/2026) ) जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ ,सहायक संचालक, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रकिया 2 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है। परीक्षा का आयोजन अगस्त 2026 में किया जाएगा।
MPPSC Recruitment 2026 Details
संस्था का नाम: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
विभाग का नाम: पशुपालन एवं डेयरी विभाग
पद का नाम: सहायक निदेशक, पशु चिकित्सा सहायक सर्जन, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी
कुल पद: 80
आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सा विज्ञान (B.V.Sc. & A.H.) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य पशु चिकित्सा परिषद में पंजीकरण (Registration) होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process) : चयन दो मुख्य चरणों में होगा।
- लिखित परीक्षा: यह ओएमआर (OMR) आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें दो भाग होंगे— भाग ‘अ’ (सामान्य ज्ञान) और भाग ‘ब’ (पशु चिकित्सा विज्ञान)।
- साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 50 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क:
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250
- अनारक्षित श्रेणी और राज्य के बाहर के उम्मीदवार: ₹500
- पोर्टल शुल्क: ₹40 (अतिरिक्त)
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 10 मार्च 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 02 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 01 मई 2026 (बिना विलंब शुल्क के)
- त्रुटि सुधार (Correction) की अवधि: 04 अप्रैल से 03 मई 2026 तक
- परीक्षा की तिथि: 02 अगस्त 2026 (संभावित)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

