MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 23 सितंबर को होंगे इंटरव्यू, इन पदों पर होनी है भर्ती, जानें नियम-पात्रता

MPPSC 2023

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Government Jobs 2022) के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) इंदौर ने बायलर निरीक्षक ग्रेड 01 एवं बायलर निरीक्षक ग्रेड 02 के पदों पर भर्ती निकाली है।इसके इंटरव्यू की डेट जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़े..शासकीय कर्मचारियों के तबादले की तारीख घोषित, कैबिनेट ने दी सहमति, इस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया, हटेगा प्रतिबंध

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 6549 दिनांक 6 सितंबर 2022 में लिखा है कि, आयोग के विज्ञापन क्रमांक 05/2020 / 29.12.2020 के अंतर्गत राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के तहत मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के बायलर निरीक्षक ग्रेड-1 के कुल 03 पद (UR-01, ST-01, OBC-01 ) एवं बायलर निरीक्षक ग्रेड-2 के कुल 01 (OBC-01) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

बायलर निरीक्षक ग्रेड-1 एवं बायलर निरीक्षक ग्रेड-2 पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में संयुक्त रूप से दिनांक 23 सितम्बर, 2022 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए हैं। बायलर निरीक्षक ग्रेड-2 हेतु केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 पद विज्ञापित है। अतः साक्षात्कार के लिए आमंत्रित अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों से साक्षात्कार दिवस पर अग्रमान्यता पत्रक, साक्षात्कार के पूर्व आयोग कार्यालय में ही भरवाया जाएगा।

यह भी पढ़े..अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सभी अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त, आदेश जारी

आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के द्वारा साक्षात्कार पत्र आयोग की बेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in से दिनांक 15 सितम्बर 2022 से डाउनलोड किए जा सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10.00 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें । आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Boiler_Inspector_1_2_dated_06_09_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews