MP Government Job : यहां अलग अलग पदों पर निकली है बंपर भर्ती, 30 अगस्त से पहले करें अप्लाई, जानें आयु-पात्रता

VYAPAM RECRUITMENT 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Government jobs 2022) के लिए मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। नेशनल हेल्थ मिशन, मध्य प्रदेश ने 37 जिलों में संचालित अस्पताल और मुख्यालय पर अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nhmmp.gov.in पर जाकर जानकारी ले  सकते हैं।इसके तहत गुणवत्ता मॉनिटर, चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक यह, अस्पताल अधीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली गई है।यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

NHM Madhya Pradesh job Recruitment 2022

पद का नाम- संविदा जिला क्वालिटी मॉनिटर

  • योग्यता- डेंटल, आयुष में ग्रेजुएट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर मैनेजमेंट/पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन डिग्री।
  • वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों को 40000 तक मासिक सैलरी मिलेगी।
  • लास्ट डेट- 30 अगस्त 2022
  • लिंक ओपन– 1 अगस्त 2022

पद का नाम- प्रशिक्षक मेडिकल ऑफीसर (स्किल लैब)।

  • योग्यता– NHM मप्र में संविदा मेडिकल ऑफीसर के तौर पर दो साल OBGY/ Pedia विभाग में काम करने का अनुभव।
  • वेतनमान- ₹66000 मासिक।
  • लास्ट डेट 25 जुलाई 2022
  • महत्वपूर्ण जानकारी-जिलों के सीएमएओ इन अर्हताओं को पूरी करने वाले 3-3 संविदा मेडिकल ऑफीसर्स की लिस्ट 25 जुलाई तक एनएचएम को भेजेंगे।

पद का नाम- डिप्टी डायरेक्टर (IT)

  • योग्यता- इलेक्ट्रॉनिक, कम्प्यूटर साइंस,इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन, इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट।
  • वेतनमान– प्रतिनियुक्ति में वर्तमान पद के अनुसार संविदा में रिटायर अधिकारी को अंतिम वेतन के आधार पर स्वीकृत पेंशन को कम करने के बाद बाकी राशि वेतन के रूप में मिलेगी।
  • लास्ट डेट 10 अगस्त 2022

पद का नाम- संविदा अस्पताल अधीक्षक

  • योग्यता- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेश्​​​​​​न में पीजी, डिप्लोमा धारी डॉक्टर आर्मी और अन्य केन्द्रीय विभागों के रिटायर अधिकारी जिन्हें अस्पताल प्रशासन का अनुभव हो।
  • वेतनमान- ₹125000 मासिक।
  • लास्ट डेट 16 अगस्त 2022

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20220722173350113_Psychiatric%20Nurse%20-ADV.pdf

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20220721182623004_Advertisement%20DD-IT%20&%20Application%20Format.pdf

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20220722173350113_Psychiatric%20Nurse%20-ADV.pdf

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20220721131515427_Qulality%20Moniter-ADV-%2021-7-2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews