मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्तियां, अच्छी सैलरी, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 943 रुपये और आरक्षित श्रेणी को743 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। सेलेक्ट होने पर सैलरी 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक है।
CGPSC Recruitment 2026

MPHC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी उच्च न्यायालय (MPHC) ने जूनियर न्यायिक अनुवादक के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाकर 30 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सुधार विंडो 3 से 5 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी।इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में जूनियर न्यायिक अनुवादक के कुल 45 रिक्तियों को भरना है।

MPHC Recruitment 2024

कुल पद :45

पदों का विवरण

  • अनारक्षित वर्ग(UR)- 23
  • अनुसूचित जनजाति (ST)- 09,
  • अनुसूचित जाति (SC) – 07,
  • अन्य पिछड़ी जाति (OBC) -06

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।  हिंदी और इंग्लिश की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए। कैंडिडेट को कंप्यूटर एप्लीकेशन की भी जानकारी होनी चाहिए।

आवेदन शु्ल्क: अनारक्षित श्रेणियों/अन्य राज्यों के आवेदकों को 943.40 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 743.40 रुपये का शुल्क लागू है।

वेतनमान: सेलेक्ट होने पर सैलरी 9300 रुपये से लेकर 34800 रुपये तक है।

चयन प्रक्रिया :

  • आवेदन जमा कराने के प्रोसेस के बाद आवेदनकर्ताओं की दो प्रकार की परीक्षा
  • प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा
  • इन दोनों परीक्षाओं की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक डेट- 18 सितंबर 2024 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट-30 सितंबर 2024(रात्रि11:55 बजे तक)
  • ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने के लिए- 03 अक्टूबर 2024 से 05 अक्टूबर 2024 तक सुधार विंडो ओपन रहेगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mphc.gov.in) पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर ‘रिक्रूटमेंट/रिजल्ट’ टैब पर जाएं।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र/प्रवेश पत्र पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews