MP Government Jobs 2022: इन पदों पर बंपर भर्ती, 30 जनवरी लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

mp government jobs 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने 283 लैब टेक्‍नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जनवरी 2022 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 30 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in या mpnhm.samshrm.com वेबसाइट जाकर आवेदन कर सकते है।

MP Government Jobs 2022- NHM MP Recruitment 2021-22

कुल पद-283

पदों का विवरण

  • अनारक्षित वर्ग के 77 पद।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 28 पद।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के 57 पद।
  • अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 45 पद।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के 76 पद शामिल

आयु सीमा-उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (एमएलटी) या मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा और एमपी पैरामेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना आवश्यक है।

वेतनमान- चयनित उम्मीदवार को 15,000 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

MP NHM भर्ती 2022 के लिए ऐसे करे आवेदन

  • वेबसाइट mpnhm.samshrm.com पर जाएं
  • पद के सामने ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक करें
  • पेज पर उपलब्ध नियम पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें
  • नाम, ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर पंजीकरण करें
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किए गए फॉर्म की एक प्रति जमा करें और प्रिंट करें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews