MP Government Jobs 2022: यहां 193 पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डेंटल सर्जन (MPPSC Dental surgeon Recruitment 2022) के 193 पदों पर भर्ती निकाली हैं।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी 2022 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 रखी गई है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना चांदी पुरानी कीमत पर, जानिए बाजार में क्या है रेट

अभ्यर्थियों का चयन 22 मई को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के केंद्रों पर होने वाली लिखित परीक्षा​ (Written Exam)​ के आधार पर होगा, जिसके लिए प्रवेश पत्र सात मई 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है।

MP Government Jobs 2022: MPPSC Dental surgeon Recruitment Exam 2022

कुल पद– 193

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष जबकि अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।  आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

योग्यता- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BDS की डिग्री प्राप्त करने अनिवार्य ।मध्यप्रदेश जयंती चिकित्सा परिषद ने परमानेंट रजिस्ट्रेशन । रोजगार कार्यालय में उम्मीदवारों का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य ।

वेतनमान- रु. 15600-रु. 39100 + रु. 5400 ग्रेड पे। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क- SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/PWD कैटेगरी – रु. 250/-
अन्य – रु. 500/-

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 फरवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 14 मार्च 2022
  • परीक्षा की तिथि – 22 मई 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि – 7 मई 2022

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2022 से 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना लिंक की जांच करें।

  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। लिंक पर क्लिक करें ‘डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 के लिए भर्ती विज्ञापन।
  • ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  •  व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और आवश्यक आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।
  • डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 दिनांक 01/02/2022 के लिए MPPSC भर्ती आवेदन पत्र डाउनलोड करें और ऑनलाइन जमा करने के बाद इसे अपने पास रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews