MPPEB MPESB 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 4792 पदों पर निकली भर्ती, मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जून में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

mppeb

MPPEB MPESB Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (sarkari Naukri 2023) पाने का सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-5 के तहत स्टाफ नर्स, महिला बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता (ANM), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी समेत 4700 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी नीचे दी गई डिटेल्स देख सकते है या आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट कर सकते है ।

MPPEB Group 5 Recruitment 2023

कुल पद- 4792 पद

आयु सीमा- 18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।

योग्यता- 12वीं पास के साथ ही संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा और फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदक के पास फार्मासिस्ट में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां- इच्छुक कैंडिडेट्स 15 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में संशोधन 3 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं। परीक्षा 17 जून 2023 में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपए शुल्क के रुपए में देना होगा।

चयन प्रक्रिया- आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

दो पाली में होगी परीक्षा- परीक्षा की तारीख 17 जून 2023 को दो पालियों में होगी। एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। परीक्षा में कुल 100 नबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा पैटर्न- 100 अंकों के पेपर में जनरल नॉलेज और टेक्निकल विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल नॉलेज में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे। जो 25 अंकों का होगा, वहीं टेक्निकल से 75 अंकों के सवाल होंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

ऐसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिए आवेदन पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी को भरें।
  • अब एजुकेशन और डाक्युमेंट को अपलोड करें।
  • अब आवेदन फीस का भुगतान करें।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2023/G5_StaffNurseRuleBook_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews