MPPSC 2023: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, भर्ती इंटरव्यू की सूचना जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपीपीएससी द्वारा वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक कर सकते है।इसके तहत 44 पदों पर भर्ती की जानी है।

मार्च में होंगे इंटरव्यू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वैज्ञानिक अधिकारी रसायन पद के साक्षात्कार आयोग के कार्यालय में दिनांक 15, 16 एवं 17 मार्च 2023 को आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए कैंडीडेट्स के इंटरव्यू कॉल लेटर एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट से दिनांक 1 मार्च 2023 से डाउनलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार फिजिक्स के लिए दिनांक 14 मार्च 2023 को इंटरव्यू आयोजित किया गया है।

कॉल लेटर बेवसाइट पर देखें

इंटरव्यू कॉल लेटर 1 मार्च से ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। साक्षात्कार के लिए आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि इंटरव्यू के दौरान सुबह 9 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रुप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। आवेदक साक्षात्कार पत्र दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उनका पालन करना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Scientific_Officer_chemistry_Interview_related_Informaion_Dated_13-02-2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Scientific_Officer_Physics_Interview_related_Informaion_Dated_13-02-2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews