MPPSC : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, यह भर्ती परीक्षा निरस्त, फीस वापसी के निर्देश जारी, 15 मार्च तक करें आवेदन

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग इंदौर द्वारा आयुष विभाग मध्‍यप्रदेश शासन के लिए विभिन्‍न विषयों के व्‍याख्‍याकर्ताओं के रिक्‍त की स्थिति की मंजूरी जारी विज्ञापन निरस्‍त करने एवं शुल्‍क वापसी के संबंध में सूचना जारी की गई है।इसके तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी थी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 02/01/2020, दिनांक 17.02.2023 के अनुसार, आयोग द्वारा आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विषयों के व्याख्याताओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन क्रमांक 01/2020, दिनांक 25-09-2020 आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था तथा “रोजगार और निर्माण” समाचार पत्र के दिनांक 28-09-2020 के अंक में भी प्रकाशित किया गया था।

15 मार्च तक कर सकते है आवेदन

आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त पत्र क्रमांक / एफ-1-18/2019/1/59 दिनांक 13.02.2023 के अनुरोध पर उक्त विज्ञापन को निरस्त किया जाता है। वे समस्त आवेदक जिनके द्वारा उक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था, उनके लिए शुल्क वापसी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वे www.mponline.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गयी लिंक से दिनांक 01-03-2023 से 15-03-2023 तक शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शुल्क वापसी हेतु आवश्यक निर्देश 

  • शुल्क वापसी के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक को शुल्क वापसी आवेदक के ही बैंक खाते में की जाएगी।
  • आवेदक द्वारा यदि उक्त अवधि में शुल्क वापसी हेतु आवेदन नहीं किया जाता है तो आवेदक को उक्त विज्ञापन के अंतर्गत भुगतान किए गए शुल्क को वापस नहीं किया जा सकेगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Ayush_Corrigendum_Dated_17_02_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews