MP Government Jobs: एनआईटीटीटीआर भोपाल में निकली 27 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें Apply, यहाँ जानें डीटेल

Indian Navy Recruitment

MP Government Jobs: नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च ने भोपाल (NITTTR Bhopal Recruitment) ने कई टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 27 है। नॉन टीचिंग पदों के लिए 14 और टीचिंग पदों के लिए 13 पद रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता

इंटरनल ऑडिटर, सीनियर मेंटिनेस इंजीनियर और सीनियर एकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 55 वर्ष है। स्क्रिप्ट राइटर के पद  लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। प्लंबर, मेसन कम प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन जूनियर स्टेनोग्राफर, फिल्म एडिटर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। साउंड रिकॉर्डिस्ट, वीडियो टेक्नीशियन, रिसर्च अस्सिटेंट पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर के लिए निर्धारित क्षेत्र में 55% अंक के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सैलरी और योग्यता से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Official Notification Link )को जरूर देखें।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट https://nitttrbpl.ac.in/ पर जाएं।
  • अब “NITTTR Bhopal टीचिंग और नॉन-टीचिंग रिक्रूटमेंट 2023″ के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सारी जानकारी को सही-सही दर्ज करें और इसे जमा करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भी निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews