MP Government Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ में इंडिया निकली कई पदों भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

MP Government Jobs: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ में इंडिया निकली कई पदों भर्ती, जानें आयु-पात्रता और नियम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) मध्य प्रदेश क्षेत्रों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन (AAI Recruitment) जारी किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 7 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 44 है। ग्वालियर समेत समेत देश के विभिन्न शहरों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाए। आईटीआई ट्रेड पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इससे पहले उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़े…Vivo X90 Pro आ रहा है उड़ाने आपके होश, नवंबर में होगा लॉन्च, आकर्षक डिजाइन और फीचर्स, जानें सबकुछ

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई की ईगीत भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 26 साल है।

चयन प्रक्रिया और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू, मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। मित्रों को यूपी के बाद उम्मीदवारों को ₹90000 तक की सैलरी दी जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़े…IPL Auction 2023: इस दिन होगी खिलाड़ियों की नीलामी, बेंगलुरू में मिनी ऑक्शन का होगा आयोजन, जानें डिटेल्स

आवेदन

एक बार उम्मीदवारों की नियुक्ति किसी एयरपोर्ट या स्टेशन पर होने के बाद कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.org/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews